Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कल रात आंधी बारिश के साथ बरहज व सलेमपुर में गिरे ओले


    अचानक आई तेज आंधी-पानी के बीच शनिवार रात बरहज क्षेत्र में जगह-जगह ओले गिरे। करीब 20 मिनट तक गिरे ओले की आवाज काफी तेज रही। इसी बीच देवरिया से बरहज आ रही मेन लाइन पर पेड़ की टहनियां गिरने से टाउन की सप्लाई करीब दो घंटे तक बाधित हो गई। कर्मचारियों ने रात के समय पेट्रोलिंग कर टहनियां हटाते हुए सप्लाई बहाल की तो नगरवासियों ने राहत की सांस ली। मौसम में अचानक उमस होते ही रात करीब पौने आठ बजे अचानक आई तेज आंधी-पानी से कस्बे में ओले गिरने लगे। सड़कों व घरों पर गिर रहे ओलों की आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल ओले देखने लगे। करीब 20 मिनट तक हुई बरसात के बीच बड़े-बड़े ओले गिरे।
    इसी दरम्यान देवरिया से बरहज आ रही 33 हजार वोल्ट की मेन लाइन पर बेलडाड़-कठिनइया मार्ग स्थित बरौली व करजहा गांव के बीच तारों पर टहनियां गिर गई। इसके चलते बरहज कस्बे की सप्लाई करीब दो घंटे तक बाधित हो गई। कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग करते हुए विद्युत सप्लाई बहाल की तो नगरवासियों ने राहत की सांस ली। कुछ देर तक सप्लाई मिलने के बाद एक बार फिर बिजली कट हुई तो उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में बेहाल हो गए। सलेमपुर संवाद के अनुसार आंधी के साथ बारिश शुरू होने 10 मिनट बाद ही करीब 17 मिनट तक ओले गिरे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728