Header Ads

ad728
  • Breaking News

    पूर्वांचल के लिए बहुत बडी सौगात है खाद कारखाने का उद्घाटन : कामेश्वर सिंह



    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता बैठक मे बोले प्रदेश अध्यक्ष


    राजन सिंह के बिटिया की शादी की घर जाकर दी शुभकामनाएं
     
    कौडीराम गोरखपुर। सात अक्टूबर को गोरखपुर के फर्टिलाइजर स्थित खाद कारखाने का उद्घाटन करने आ रहे  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन के निवास हनुमत कृपा भवन हरैया कोठी कौडीराम मे कार्यकर्त्ताओं की बैठक किया।उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोरखपुर के फर्टिलाइजर मे नये रूप से निर्मित खाद कारखाने का उद्घाटन किया जायेगा। यह खाद कारखाना पूरे पूर्वांचल के खाद की पूर्ति करेगा जो उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बडी उपलब्धि है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चौतरफा विकास के कार्य किए जा रहे हैं। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जिला महामंत्री राजन सिंह की बिटिया की शादी के दिन न आने पर अफसोस जताते हुए वर बधू के मंगल जीवन की कामना करते हुए श्री सिंह को बिटिया की शादी की शुभकामना दी। इस कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव , भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे , मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा शिव नारायण सिंह , किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जानीपुर रतनसेन सिंह, बृजेन्द्र सिंह, प्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश भारती, राजाराम दुबे, रामप्रवेश चंद , मण्डल मंत्री सुधाकर तिवारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728