Header Ads

ad728
  • Breaking News

    हर्षोउल्लास एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया 74वाँ गणतंत्र दिवस



    कुशीनगर (बांसगांव संदेश) : देश एवं प्रदेश भर में  गणतंत्र दिवस के हर्षोउल्लास के बीच कुशीनगर जिले के खड्डा विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फटकदौना में  ध्वज़ारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को संपादित किया गया। छोटे छोटे बच्चों के अद्भुत अभिनय ने उपस्थित जन को उद्वेलित और प्रफुल्लित किया। विशेष अथिति के रूप मे भाजपा के वरिष्ठ नेता सुप्रिमय मालवीय एवं श्रवण कुशवाहा (ग्राम प्रधान फटकदौना) की गौवरमयी उपस्थिति रही। साथ ही अत्याधिक संख्या में अभिभावक एवं क्षेत्र के सम्मानित जन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका जया सिंह ने जबकि संचालन दुर्गेश ओझा ने किया।  

      अथितियों का स्वागत प्रदीप कुमार, सुभाष प्रसाद, चंदेस्वर गुप्ता, माधुरी सिंह द्वारा किया गया। अंत मेें प्रभारी प्रधानाध्यापिका जया सिंह ने उपस्थित अथितियों, अभिभावकगण का कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में  विजय कुशवाहा, विजयमल्ल, रामकेवल गुप्त, सुनील कुशवाहा, मनोज यादव, मनोरमा देवी, विंदेस्वरी प्रसाद, माया, पुजारी, धनमती देवी, जितेंद्र यादव विसुनदयाल आदि वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728