Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सेंट जेवियर्स स्कूल कौड़ीराम पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस


    सेंट जेवियर्स स्कूल कौड़ीराम पर धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

     रिपब्लिक डे व बसंत पंचमी उत्सव पर बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कौडी़राम गोरखपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल पाण्डेयपार कौड़ीराम के विद्यालय प्रांगण में गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी बहुत ही भव्य एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण संयुक्त रूप से बृजनाथ राय, प्रधानाचार्य धीरेन्द्र झा व प्रबंधक सुजीत कुमार के द्वारा किया गया। शिक्षा की देवी मां  सरस्वती की आधात्मिक पूजा अर्चना की गयी। तत्पश्चात विद्या की देवी एवं भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में गायन, भाषण, एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न पोशाक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बात को पुनर्जिवीत कर दिया। जिसमे मयंक यादव ने 'भगत सिंह', युवराज दूबे ने 'चन्द्रशेखर आजाद' एवं आलिया अमाया ने  रानी लक्ष्मी बाई के चरित्र को दर्शाया। समूह नृत्य जय हो, ओ देश मेरे एवं झांसी की रानी  पर सभी आगन्तुक एवं बच्चे झूम गये। समूह नृत्य में आयुषी पाण्डेय, कृषराज, शिक्षा राज, परी गुप्ता, शाम्भवी, संजना, सुकन्या, कृष्ण प्रिया, आलोक, कामेश्वर आदि ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन में विदित राज ने प्रथम, भाषण मे अदृशा राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 9 के अनमोल एवं स्तुति त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर दुर्गेश कुमार प्राइमरी इंचार्ज सोहा सिद्दीकी, सम्पदा मिश्रा, प्रियंका, संध्या, शिखा, प्रणव, राजेश्वर, पी.एन. मिश्रा, राजवंश आदि शिक्षकगण एवं अन्य सहकर्मी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728