Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दूल्हे को दौरा पडऩे से गुस्साए लड़की वालों खर्च वापस करने की मांग के साथ दूल्हे व बरातियों को


    दूल्हे को दौरा पडऩे से गुस्साए लड़की वालों खर्च वापस करने की मांग के साथ दूल्हे व बरातियों को



    औरैया, दूल्हे को दौरा पडऩे से गुस्साए लड़की वालों खर्च वापस करने की मांग के साथ दूल्हे व बरातियों को मैरिज हाल में बन्दकर गेट में ताला लगा दिया। बाद में पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दूल्हे का मेडिकल कराकर रिपोर्ट के अनुसार फैसला लेने पर समझौता हो गया।
    नगर के एक मैरिज हॉल में गुरुवार को कानपुर बर्रा पांच से बरात आई थी। अगवानी के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हा अचानक कांपने लगा। मौजूद दोनो पक्षों के लोगों ने किसी तरह से मामले को संभाला और जयमाल सम्पन्न कराया। सुबह फेरों के समय दूल्हे को दौरा पड़ गया, जिसके बाद मामला बिगड़ गया। कन्या पक्ष के लोग अपने खर्च की मांग करने लगे, जबकि लड़के पक्ष का दावा था कि लड़के को कोई बीमारी नहीं है। चाहें तो चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया जाए लेकिन मामला नहीं बना।
    गुस्साए कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा समेत बरातियों को मैरिज होम में बंद कर ताला डाल दिया। काफी देर बाद सूचना पर पुलिस पहुंची   और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया। बाद में लड़की पक्ष इस बात पर राजी हो गया कि दूल्हे का डॉक्टरी परीक्षण कराया जाए। रिपोर्ट आ जाने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। जिसके बाद समझौतानामा लिखकर किसी तरह पुलिस ने  दूल्हा और बरातियों को मैरिज होम से निकलवा कर कानपुर भिजवाया।
    दुल्हन ने भी शादी से किया इन्कार
    दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया और कहा दूल्हे  को दौरा पड़ता है । इससे पहले भी वह बार-बार हमसे फोन पर बात किया करते थे। कभी भी अपनी बीमारी के बारे में मुझे नहीं बताया। इसलिए  इनके साथ शादी नहीं करूंगी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728