Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर ।भाजयुमो की बैठक संपन्न

    भाजयुमो गगहा मंडल की बैठक संपन्न
            
    मंझगावां गोरखपुर। बाँसगाँव संदेश। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा गगहा मंडल की प्रथम बैठक सोमवार को मंझगांवा बाजार में हुई। बैठक के मुख्यअतिथि युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष चंद थे। मुख्य अतिथि संतोष चंद ने कहा कि हमें इस बात का गर्व होना चाहिए कि हम दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और इसी भाव से हमें पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए।  मंडल अध्यक्ष सुनील शाही ने जिला नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व बैठक में समय देने के लिए आभार प्रकट किया। बैठक में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील शाही, उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा, कौशल दुबे, संत कुमार शाही, पंकज रावत, महामंत्री कुलदीप शाही, मीडिया प्रभारी अंतरिक्ष सिंह पालीवाल, हरिशंकर शाही, प्रशांत शाही विवेक मौर्य, अंचलेश मौर्य, विवेक वर्मा, नितेश तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728