Header Ads

ad728
  • Breaking News

    अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की फौज खडी़ होगी यूपी मे : योगी आदित्यनाथ

    बांसगांव संसदीय क्षेत्र के सांसद खेल स्पर्धा के फाइनल में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



    बांसगांव गोरखपुर। उत्तर प्रदेश की सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। इस उद्देश्य को सार्थक बनाने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए सभी संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल प्रतिस्पर्धा महाकुम्भ का आयोजन एक पखवारे तक किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पं0 जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज के मैदान पर सांसद खेल प्रतिस्पर्धा महाकुम्भ के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र वितरण कर सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि प्रदेश में ऐसे खिलाड़ियों की फौज तैयार हो जो ओलम्पिक, एशियाड तथा राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। इसके लिए सरकार की ओर से प्रत्येक गांवों में खेल के मैदान का विकास, ओपेन जिम तथा मिनी स्टेडियम के साथ ही खेल सामग्रियों का प्रबंध किया जा रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश में 54 हजार युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दलों को खेल सामग्रियों की भी आपूर्ति कर दी गयी है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका प्रयास है कि प्रदेश से राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हों। इसके लिए मेरठ में एक स्पोर्ट्स युनिवर्सिटी की स्थापना की जा रही है। उन्होने कहा कि उनकी सरकार ओलम्पिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों द्वारा स्वर्ण पदक पाने वाले को 6 करोड़, रजत पदक वाले को 4 करोड़ तथा कांस्य पदक जीतने वाले को 2 करोड़ रूपये का पुरस्कार दिया । इसी तरह एशियाड तथा कामनवेल्थ गेम में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानजक धनराशि दिये जाने की व्यवस्था की गयी है।
    इस आयोजन के लिए सांसद कमलेश पासवान को बधाई देते हुए खिलाड़ियों से कहा कि खेल को टीम भावना से खेला जाना चाहिए इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है। खेल में छल और छद्म से ऊंचाईयों पर नहीं पहुंचा जा सकता है इसके लिए निरंतर प्रैक्टिस की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक डा0 विमलेश पासवान  तथा संचालन जिला पंचायत सदस्य मनोज शुक्ला ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।  मुख्यमंत्री को विधायक संगीता यादव, पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, अस्मिता चंद, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री विभ्राट चंद कौशिक, नगर पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शाही, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पैक्सफेड चेयरमैन मारकण्डेय राय,  ब्लाक प्रमुख शिवाजी चंद, नरेंद्रध्वज सिंह,  यशवन्त सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र सिंह, मृतुन्जय सिंह व अन्य भाजपा नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728