Header Ads

ad728
  • Breaking News

    सहसरांव में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। गोरखपुर जनपद के ब्रह्मपुर ब्लॉक के हरैंया सहंसरांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रह्मपुर ब्लॉक के समस्त परिषदीय विद्यालयों के छात्रों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो, लम्बी कूद आदि खेलों में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने अध्यापकों, विद्यालय और गांव को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य लल्लन द्विवेदी इण्टर कॉलेज ब्रह्मपुर प्रद्युम्न द्विवेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपुर सुरेन्द्र यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष राकेश राय व सुनील सिंह ने विजयी खिलाड़ियो को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सभी खेल एवं शारीरिक शिक्षा अनुदेशकों, समस्त संकुल प्रभारियों, खेल संयोजकों और उपस्थित सभी अध्यापकों का आभार प्रकट किया तथा शुभकामनाएं दीं। जिनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और जनपद स्तर पर भी ब्रह्मपुर ब्लॉक का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित हुए। देवमणि त्रिपाठी ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई। अम्पायर की भूमिका में दीपक कुमार, उमेश कुमार व व्यायाम शिक्षक रहे। खेलकूद में ब्रह्मपुर संकुल प्रथम रहा। हरैया संकुल दूसरे स्थान पर तथा राजधानी तीसरे नम्बर रहा। प्राथमिक विद्यालय सधना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय विशुनपुरा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरैंया की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अजमेर अली सिद्दीकी, बैजनाथ गौड़, ओमप्रकाश गौड़,सत्यप्रकाश यादव ,वीरेंद्र यादव ,राजेश यादव,सुरेन्द्र चौधरी ,राजपति यादव अवकाश प्राप्त अध्यापक को  देकर समानित किया गया अभिमन्यु शाही, रमेश कुमार, राकेश अकेला, आनन्द कुमार यादव , शम्भू शरण यादव राम छबीले यादव प्रवीण जायसवाल ,आदित्य कुमार ,अमित कुमार चौहान जयनेंद्र प्रसाद गोंड ,राजेश कुमार भारती, खेल अनुदेशक व शिक्षक उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728