Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।कॄषि विज्ञान केंद्र बेलीपार द्वारा धान की नवविकसित प्रजातियों के मिनी किट का किया गया वितरण

    कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार द्वारा धान की नव विकसित प्रजातियों के मिनी किट का वितरण
     गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, बेलीपार गोरखपुर एवं फसल अनुसंधान केंद्र, मसौधा अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में  शुक्रवार को एकृप परियोजना के अंतर्गत 65 प्रगतिशील कृषकों को धान की नव विकसित प्रजातियों एन डी आर- 6093( सुगंधित ), आई आर -64 (सब वन), काला नमक एवं एन डी आर- 9930111 के मिनी किट का वितरण किया गया। फसल अनुसंधान केंद्र मसौधा के वैज्ञानिक डॉ सौरव दीक्षित ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चारों प्रजातियो की विशेषताएं एवं उनकी बुवाई तथा प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक से बताया साथ ही फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ बिंदेश्वरी प्रसाद दुबे ने धान में लगने वाले कीट एवं रोगों के रोकथाम हेतु तकनीकी एवं व्यवहारिक सुझाव दिए । कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ एसके सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए केंद्र की गतिविधियों एवं संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया तथा एकृप परियोजना के अंतर्गत हो रहे बीज वितरण के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया। केंद्र के प्रक्षेत्र प्रबंधक एन पी शाही ने आए हुए अतिथियों एवं कृषको का धन्यवाद  किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728