Header Ads

ad728
  • Breaking News

    किन्नर सिद्धि ने मल्हीपुर में मां दुर्गा की आरती कर सबके सुख समृद्धि की कामना

    गोरखपुरकिन्नर सिद्धि ने मल्हीपुर मे मां दुर्गा की आरती कर सबके सुख समृद्धि की कामना की। सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश।सहजनवां तहसील अंतर्गत विकासखंड पिपरौली के उसका मल्हीपुर में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंच कर आशीर्वाद सेवा संस्थान की अध्यक्ष किन्नर सिद्धि ने माता दुर्गा की आरती की। तथा सभी लोगों सुख समृद्धि और कल्याण के लिए मां दुर्गा से अर्जी लगाई। यहां बता दें कि उसका मल्हीपुर में आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में प्रतिदिन सामाजिक कार्य किया जा रहा है। इसकी जानकारी जब आशीर्वाद सेवा संस्थान के लोगों को हुई तो इससे प्रभावित हो कर आशीर्वाद सेवा संस्थान के अध्यक्ष किन्नर सिद्धि जी अपने समस्त संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित अपनी सहभागिता दर्ज़ कराई। तथा मल्हीपुर में उनके कार्यक्रम के दौरान उनके साथ संस्था के कोषाध्यक्ष बेचन शर्मा, प्रबन्धक रमेश चन्द्र त्रिपाठी,उपाध्यक्ष अजय साहनी,लव साहनी, प्रदीप कुमार, गरिमा किन्नर,सुरज साहनी, प्रमोद, भास्कर,और सनातन श्रेया, ज्योति शोनी आदि लोग मौजूद रहे। तत्पश्चात अध्यक्ष महोदय अपने समस्त सहयोगियों सहित सहजनवां तहसील अंतर्गत सहबाजगंज हीरो एजेंसी के बगल मेंआशीर्बाद सेवा संस्थान के प्रबंधक रमेश चन्द्र त्रिपाठी के आवास पर पहुंच कर माता जी का अनावरण कर आरती पुजा किया और माता जगतजननी जगदम्बा से अपनी संस्था सहित पुरे विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना किया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728