Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शांति भंग के आरोप में सात गिरफ्तार

    त्योहारों में खलल डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई - सूरज सिंह


    पिपराइच, गोरखपुर। बांसगांव संदेश। (विमलेश पांडे की रिपोर्ट) : शांति भंग के आरोप में पिपराइच थाना अध्यक्ष सूरज सिंह ने अपने फोर्स के साथ पिपराइच से 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पिपराइच ने बताया कि त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। आम जनता की सुरक्षा के लिए पुलिस कटिबद्ध है। चप्पे - चप्पे पर पुलिस तैनात है, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने पाएगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, पिपराइच की बिगड़ी हुई दशा में काफी सुधार हुआ है क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है, जनता के बीच सुरक्षा का अहसास किया जा रहा है।  

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728