Header Ads

ad728
  • Breaking News

    स्नातक एमएलसी चुनाव हेतु महानगर चुनाव की टीम घोषित

    बृजेश मणि मिश्र बनाए गए महानगर संयोजक


    गोरखपुर (बांसगांव संदेश): क्षेत्रीय अध्यक्ष (भाजपा) डॉ धर्मेंद्र सिंह से विचार विमर्श कर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गोरखपुर अयोध्या स्नातक विधान परिषद चुनाव हेतु महानगर टीम की घोषणा की। महानगर मीडिया प्रभारी चंदन आर्य ने बताया कि महानगर उपाध्यक्ष बृजेश बृजेश मणि मिश्र को महानगर संयोजक, किसान मोर्चा के महानगर महामंत्री समरेंदु सिंह को सहसंयोजक, डॉ गिरिजेश दत्त पांडे व प्रेम नाथ शुक्ला को शहर विधानसभा महानगर मंत्री, रणविजय सिंह मुन्ना व बंशीधर पांडे को ग्रामीण विधानसभा के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं विनय राय व अभिषेक पांडे को गोरक्षनगर मंडल, अमित सिंह सूर्यवंशी को राप्ती नगर मंडल, शिशिर वर्मा को बिस्मिल नगरमंडल, मनोज सिंह को मालवीय नगरमंडल, अवनीश मणि त्रिपाठी को दीनदयाल नगर मंडल, प्रशांत को आर्यनगर मंडल, संतोष कुमार श्रीवास्तव को गीतानगर मंडल, पंकज पांडेय को भौवापार मंडल, मुकेश चौधरी को मिर्जापुर मंडल तथा आदित्य गुप्ता को खोराबार मंडल का संयोजक बनाया गया। चुनाव प्रबंधन के महानगर सह संयोजक अविनाश राय चिंटू व भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री राहुल गिरी को महानगर मॉनिटरिंग टीम का सदस्य बनाया गया। 

    सभी पदाधिकारियों के एमएलसी चुनाव के लिए संयोजक व सह संयोजक बनाए जाने पर क्षेत्रीय महामंत्री व विधायक प्रदीप शुक्ला, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीतांशु सिंह, आशु व डॉ सत्येंद्र सिन्हा, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही व इंद्रमणि उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र नाथ पांडे, दयानंद शर्मा, पदमा गुप्ता, शशिकांत सिंह, जितेंद्र चौधरी जीतू व रणविजय शाही मंडल सहित प्रमुख पदाधिकारियों ने बधाई दी।

     
      

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728