Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मिलावट के खिलाफ है अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत : डा ओंकार नाथ तिवारी


    मिलावटी दूध से हो रहा है गंभीर बीमारी : डा चंद्रभूषण तिवारी                                         मिलावट के खिलाफ है अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत : डा ओंकार नाथ तिवारी                
    गोरखपुर                    
    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,महानगर गोरखपुर एवं जिला गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में मिलावटी दूध की समस्या से अवगत कराते हुए एवं समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही के संदर्भ में एक आवश्यक मांगपत्र अपर जिलाधिकारी गोरखपुर (प्रशासन),पुरुषोत्तम दास गुप्ता को डॉ चंद्रभूषण तिवारी,प्रांत संगठन मंत्री, गोरक्ष प्रांत एवं डॉ ओंकार नाथ तिवारी, क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री के नेतृत्व में सौंपा गया।

    डॉ पवन कुमार पाण्डेय ,महानगर अध्यक्ष एवं अखिलेश ओझा,जिला अध्यक्ष ने बताया की उक्त मांगपत्र में दूध से संबंधित गोरखपुर की समस्या एवं उसके निदान हेतु अपर जिलाधिकारी से बात हुई और उन्होंने विश्वास दिलाया है की प्रशासन भी जनमानस की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। मांगपत्र में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गोरखपुर द्वारा जनपद में फूड टेस्टिंग मोबाइल वैन, दूध एवं खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने हेतु फ्लाइंग स्क्वायड का गठन, जनपद में सैंपल की जांच हेतु प्रत्येक तहसील स्तर पर प्रशासन की ओर से एक ‘‘ओपन टेस्टिंग सेंटर’’ (निशुल्क खुला जांच केंद्र) जैसे प्रमुख बिंदुओं पर बात हुई।
    डॉ चंद्र भूषण तिवारी  ने कहा की प्रशासन की ओर से जॉच करने पर जब दूध में मिलावट की मात्रा पाई जाती है तो इसका वृहत रूप से प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, अखबार आदि के माध्यम से होना चाहिए ताकि आम नागरिक जागरूक हो सकें।
    डॉ ओंकार तिवारी ने कहा की मिलावटी दूध का लंबे समय तक उपयोग करने से स्वास्थ्य पर गंभीर असर होता है। जैसे पेट खराब होना, उल्टी दस्त, एलर्जी का होना, किडनी , लीवर, हार्ट का नुकसान होना, रोग प्रतिरोधक क्षमता का कम होना और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
    डॉ दिनेश पाण्डेय,प्रांत सचिव ने कहा की ग्राहक पंचायत सिंथेटिक और मिलावटी दूध के उत्पादन में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग करता है। उक्त कार्यक्रम में प्रांत सदस्य अशोक चतुर्वेदी, महानगर सचिव अविनाश श्रीवास्तव,सदस्य मुदित दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संतकबीर नगर में अध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को मिलावट से संबंधित मांगपत्र सौंपा गया, कार्यक्रम में सचिव अमरनाथ चतुर्वेदी, अष्ट भुजा सिंह,राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।उक्त जानकारी प्रांत मीडिया प्रभारी पंकज पाण्डेय ने दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728