Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाज को बढ़ानी होगी राजनीतिक भागीदारी : मनीष जायसवाल विधायक पड़रौना


    विधायक मनीष का जायसवाल समाज ने किया भव्य स्वागत

    पड़रौना विधायक मनीष जायसवाल ने कौड़ीराम मे जायसवाल समाज के साथ की चर्चा

    कौड़ीराम गोरखपुर। पडरौना कुशीनगर के भाजपा विधायक मनीष जायसवाल का कौड़ीराम में जायसवाल समाज द्वारा किया गया भव्य स्वागत। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक मनीष जायसवाल गोला में व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक करने के बाद जब कौड़ीराम पहुंचे तो जायसवाल समाज के अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में सैकड़ों जायसवाल समाज के लोगों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत जायसवाल समाज के साथ पडरौना विधायक का एक परिचयात्मक बैठक एवं समाज के उत्थान के बारे में चर्चा की गई। पडरौना विधायक श्री जायसवाल अपने स्वागत से अभिभूत दिखे और उन्होंने जायसवाल समाज के लोगों से एकजुटता की बात की। उन्होंने जायसवाल समाज से अपील किया कि सभी लोग तन मन धन से एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी बढ़ाएं जिससे समाज के लोग भी अधिक से अधिक राजनीति में आकर समाज का मार्गदर्शन करें। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग के साथ सबसे बड़ी समस्या समय की है। वह पैसा तो खर्च करना जानता है लेकिन समय नहीं देना जानता। इसी के नाते हमारा जायसवाल समाज पिछड़ा हुआ है। उन्होंने लोगों से अपील किया की संयुक्त परिवार में एक सदस्य को राजनीति के लिए आगे अवश्य बढ़ाएं और राजनीति में आने का उद्देश्य एकमात्र सेवा होना चाहिए तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। श्री जायसवाल का गोरखपुर रोड पर बालाजी मेडिसिन सेंटर पर जायसवाल समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर संरक्षक मण्डल से सुभाष जायसवाल, कौशल जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, मनीष जायसवाल डॉक्टर ऐ. के. जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, पवन जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, रवि जायसवाल, रंगलाल जायसवाल, बृज बिहारी जायसवाल, मुन्नीलाल जायसवाल, कपूर चंद जायसवाल, आकाश जायसवाल, महेश जायसवाल हरिकिशुन जायसवाल, श्रवण जायसवाल, भरत जायसवाल, सुनील जायसवाल, हरिओम जायसवाल, रविन्द्र जायसवाल, मंटू जायसवाल, राहुल जायसवाल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728