Header Ads

ad728
  • Breaking News

    आग लगने से 22 झोपड़ियां राख


     मईल,देवरिया।बांसगांव सन्देश।(विवेक राय)। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के गोढ़वली गांव के समीप स्थित कुर्मी जुनैद में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गई आग से 22 झोपड़िया जलकर राख हो गई।आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ।राजस्व टीम में नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को अचानक श्रीमती देवी की झोपड़ी में आग पकड़ ली जिसके बाद तेज हवा के चलते पास में मौजूद अन्य झोपड़िया में जलने लगी।आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 22 लोगों की झोपड़िया जल चुकी थी। जिसमें शांति देवी,रामावती देवी, दुर्गावती देवी,पूनम देवी, मंजू देवी,सावित्री देवी,अनीता,सीमा, महेंद्र सहित 22 लोगों की झोपड़ी शामिल है। इनमें ₹10000 नगदी सहित अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728