Header Ads

ad728
  • Breaking News

    मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहद पुलिस ने लगाया चौपाल





    सहजनवा / गोरखपुर-बांसगांव संदेश/ हरपुर बुदहट थानां क्षेत्र के कुइकोल के प्राचीन शिव मंदिर पर शुक्रवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज-3 के तहत  हरपुर बुदहट पुलिस द्वारा चौपाल का कार्यक्रम किया गया। प्रभारी निरक्षक उदयशंकर कुशवाहा ने बताया कि  मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को जागरूक करना है। उन्हें स्वावलंबी बनाना है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना।
      बताते चले कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के लिए शुरु किए जा रहे मिशन शक्ति फेस-तीन के तहत आज हरपुर बुदहट पुलिस द्वारा कुइकोल के शिव मंदिर पर चौपाल लगाया गया इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओ और ग्रामिणो ने हिस्सा लिया। एसआई फुलेंद्र यादव और महिला बिट आरक्षी विजयलष्मी ने महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के कार्य व उससे महिलाओं को हो रहे फायदे भी बताए गए। हेल्पलाइन नंबर 1090,1076,181,112,108,102 की जानकारी देकर जागरूक किया गया। इस दौरान कांस्टेबल अरविंद यादव, आशीष यादव,अंशुमान ,संदीप कुमार ,ग्राम प्रधान, और समान्नित लोग मौजूद थे। 

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728