Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान



    भाजयुमो ने चलाया सदस्यता अभियान
    खोराबार मंडल में चला सदस्यता अभियान

     गोरखपुर । भाजपा द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा महानगर गोरखपुर के द्वारा खोराबार मंडल में सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह उपस्थित रहे।
    मुख्य अतिथि ने बताया कि जिले के हर मंडल में कैंप लगाकर सदस्यता  अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। भाजयुमो द्वारा प्रत्येक पदाधिकारी युवाओं को जोड़कर 50000 युवाओं को भारतीय जनता पार्टी कि सदस्यता दिलाने का कार्य करेगी। कैम्प की अध्यक्षता भाजयुमो महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने करते हुए कहा की भाजपा युवा मोर्चा महानगर द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता शिविर में बड़ी संख्या में हर वर्ग के लोगों ने जुड़कर सदस्यता ग्रहण की।
     कार्यक्रम के संयोजक राहुल गिरी रहे ।
     शिविर में प्रमुख रूप से भाजयुमो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सूरज राय, क्षेत्रीय मंत्री अंबिकेश धर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष छोटे लाल पासवान,
     भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विजय जायसवाल, महानगर मंत्री राहुल राणा चौबे, चंदन यादव व अन्य लोग उपस्थित रहे |
    उक्त जानकारी राहुल साहनी
     जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर गोरखपुर ने दी।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728