Header Ads

ad728
  • Breaking News

    संदीप गोरखपुरी ने अपने कैम्प कार्यालय पर मनाया संविधान दिवस



    कौडीराम गोरखपुर।                             संविधान दिवस का  बहुत ही महत्व है , क्योंकि भारत की संविधान सभा ने इस संविधान  को इसी दिन अंगीकार किया था। 26 नवंबर मौलिक कर्तव्यों में हमारी जिम्मेदारी याद दिलाता है।  इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उक्त बातें अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव संदीप कुमार गोरखपुरी ने कौड़ीराम स्थित अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित संविधान दिवस संगोष्ठी कार्यक्रम में बोल रहे थे।  उन्होंने कहा कि भारत के संविधान की रक्षा करने व बचाने के लिए निरंतर कांग्रेस पार्टी संघर्ष कर रही है। इस अवसर पर  भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर बाबा साहब अमर रहे का  नारा लगाते हुए लोगों ने उन्हें याद किया तथा बच्चों में मिठाइयां भी बांटी गई। कार्यक्रम में असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला महासचिव बालमुकुंद मौर्या,माया, पूजा,केशभान, छबिलाल प्रसाद, राम किशुन , हरिशंकर,कमली देवी,शशि कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728