Header Ads

ad728
  • Breaking News

    वरमाला के समय स्टेज पर प्रेमी धमाकेदार एंट्री ,दुल्हन के मांग में भरा सिंदूर



    प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी दुल्हन को पंचायत के बाद विदा करके ले गया दूल्हा




        सहजनवा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।हरपुर बुदहट थानां क्षेत्र के एक गाव में बुधवार की रात एक शादी में अजीब वाकिया हुआ। दूल्हा दुल्हन के स्टेज पर दुल्हन के प्रेमी  ने एंट्री ली और दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया, यह देख लोग आश्चर्यचकित रह गए, मामला गरम होते देख दुल्हन के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दिया, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने देर रात तीन बजे तक ग्राम प्रधान, वृद्धजनों और बुद्धिजीवियों की मदद से मामला सुलझा दिया। और बृहस्पतिवार को सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा करा के घर ले गया।
       बताते चले कि थानां क्षेत्र के एक गाव में एक युवक और युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे, कुछ माह पहले लड़का बाहर कमाने चला गया, इसी बीच स्वजनों ने लड़की की शादी तय कर दिया, लड़के ने जब लड़की की शादी की बात सुनी तो वह दो दिन पहले गाव वापस आ गया, बीती रात 1 दिसम्बर को लड़की की शादी के वरमाला  के समय स्टेज पर अभी दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को वरमाला पहनाते कि प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के मांग में सिंदूर भर दिया और दोनो एक दूसरे के गले मिल गए , यह देख लोग अवाक रह गए, लड़की के स्वजनों ने 112 नम्बर पर सूचना दिया, इसी बीच दूल्हा और दुल्हन के स्वजनों के बीच मामला गरम हो गया। उधर प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्यार का बुखार उतर गया, वह अपने घर चला गया इसी बीच लड़की और दूल्हा पक्ष के सम्भ्रान्त लोगो ने मामले को सुलझाया और बृहस्पतिवार को सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर चला गया।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728