Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।होमगार्डों ने निकाली तिरंगा रैली

                                        गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाने के होमगार्ड जवानों ने गुरुवार को तिरंगा रैली निकाली कर आजादी के महापर्व अमृत महोत्सव में अपनी भागीदारी निभाई।                         तिरंगा रैली का शुभारंभ करते हुए थाना प्रभारी संदीप सिंह ने कहा कि आजादी के महापर्व को जश्न की तरह मनाने की जरूरत है। तिरंगा रैली थाना परिसर से निकलकर मझगांवा, ब्लाक मुख्यालय गगहा, डेमुसा, चकमाली उर्फ बिठुआ, भटौरा पोखरी गांव  सहित एक दर्जन गांवों का भ्रमण करते हुए  शहीद स्थल गगहा पर समाप्त हुई। इस दौरान गार्ड जवान हाथ में तिरंगा तथा तख्तियों पर लिखे विभिन्न स्लोगन के जरिए देश भक्ति का नारा लगाते रहे।  इस अवसर पर गजेंद्र सिंह, शक्ति विजय सिंह, शंभू सिंह, द्वारिका,घनश्याम, गोपाल सिंह, बृजेश यादव, संजय सिंह, पुरूषोत्तम, विनीत, मो. नवी, हृदय नारायण दुबे मौजूद थे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728