Header Ads

ad728
  • Breaking News

    गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश ।कोटे का चयन होने के बाद भी नहीं मिला राशन

                                     गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश। गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल में कोटे की आवंटित नयी दुकान से राशन वितरण चार माह बाद भी शुरू नही हो सका।   कार्ड धारक  अब भी राशन के लिये  दूसरे गांव जाते हैं।  परेशान ग्रामीणों ने  उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए राशन वितरण गांव पर ही कराने की मांग की है।                    गरयाकोल के पूर्व कोटेदार राम प्यारे के द्वारा पद से  त्याग पत्र देने के बाद   दुकान को असवनपार की दुकान के  साथ संबद्ध कर दिया गया  । शासन के निर्देश पर व कार्ड धारकों की मांग पर 26  अप्रैल को  अधिकारियों की देख रेख में गांव की  सुनीता देवी पत्नी मनजीत को नया कोटेदार चुना गया।   किंतु  राशन वितरण की शुरुआत कोटे की नयी दुकान से अब तक नहीं हो पाई। गांव के 350 कार्डधारक  अब भी हर माह राशन के लिए   6 किमी दूर आते जाते हैं।  इस बावत बुधवार को  प्रधान प्रतिनिधि राकेश चौधरी  के नेतृत्व में ओमप्रकाश, अभिमन्यु सिंह, धिरेंद्र, सुशील राव, संतोष त्रिपाठी, जितेंद्र, मोनू,  सहित दर्जनों कार्ड धारक बासगांव  उपजिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई और  पत्रक सौंपकर   राशन का वितरण गांव से ही शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी बासगांव  कुंवर  सचिन सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने मिलकर समस्या बताई  है। आवंटन के बाद इतनी देर क्यों हुई। पता लगाया जा रहा है। सप्लाई इंस्पेक्टर से दस्तावेज मांगा गया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728