Header Ads

ad728
  • Breaking News

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा पद यात्रा निकाल कर घर घर झंडा लगाने के लिए किया जागरूक




    चित्र परिचय-हाथो में तिरंगा लिए भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता और सम्मानित जनता


    गोलाबाजार गोरखपुर14 अगस्त।आजादी के 75 वीं वर्षगाँठ पर अमृत महोत्सव अभियान के तहत  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर बांसगांव सांसद कमलेश पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों राष्ट्र भक्तों ने तिरंगा पद यात्रा निकालकर देश के शहीदों को नमन कर घर घर तिरंगा लगाने के लिए  जागरूक किया । तिरंगा पद यात्रा का शुभारंभ  गोलाउपनगर स्थित रामलीला मैदान से हुआ।पद यात्रा में  देशभक्ति गीतों के धुनों के साथ चार पहिया वाहन पर भारत माता का चित्र लगाकर  उपनगर गोला का भ्रमण करते हुए चंद चौराहा होते हुए बेवरी चौराहा पर पहुंचा वहां से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर के समाप्त हो गया।

    इस मौके पर सांसद श्री पासवान ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आजादी की 75 वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव अभियान एक जन आंदोलन का रूप हो गया है। इसी के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाए। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री कसौधन ने कहा कि नगर पंचायत गोला व नगर पंचायत में समाहित गांव में इस आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।इस उपलक्ष में अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहरा कर मातृभूमि की शान बढ़ाएं। भाजपा के  नेता नित्यानंद मिश्र  रतन प्रकाश दुबे इंद्र बहादुर वर्मा दिलीप कुमार उमर  विनोद तिवारी मनोज कुमार उमर वैश्य  योगेन्द्र नाथ सिंह ने कहा इस तिरंगा यात्रा के द्वारा हम सभी देश के वीर सपूतों को याद कर रहे हैं।इस अवसर पर आचार्य शांति दास महाराज इमरान अंसारी संतोष तिवारी हाजी अली ऋषिकेश साहनी सदन कन्नौजिया संजय मद्धेशिया डाॅ देवानन्द कन्नौजिया पप्पू रावत  अनिल वर्मा धीरेंद्र रावत जंगी प्रसाद सुदर्शन कसौधान रिंकू चौधरी सदानंद मझवार जितेंद्र गुप्ता तेज प्रताप तिवारी  वीरेन्द्र यादव बबलू सोनकर अर्जुन सोनकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवम महिलाएँ उपस्थित रही।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728