Header Ads

ad728
  • Breaking News

    शिक्षा के बिना जीवन पशु समान - जंग बहादुर डा. भीम राव अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन।




    गोला  गोरखपुर बांसगांव संदेश

    शिक्षा हमारे जीवन में बहुत  ही महत्वपूर्ण है , शिक्षा के बिना जिंदगी पशु के समान है, शिक्षित होने से आप मानसिक और सामाजिक दोनो तरह से जागरूक होते है और लोगो के बीच सम्मान बढ़ता है। उक्त बातें विकास खंड बड़हलगंज के भीटी दुबे गांव में आयोजित डा. भीम राव अंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सफल परिक्षार्थियों को पुरस्कृत करते हुए आजाद समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष जंग बहादुर ने उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि शिक्षा   मनुष्य के चुनौतियों का कुशलता से सामना करने के लिए तैयार करती है।  पूर्वांचल प्रभारी पी के सागर ने कहा कि शिक्षा हमे पृथ्वी पर अन्य जीवित प्राणियों से अलग करती है। पृथ्वी का सबसे चतुर प्राणी बनाती है। बधाई के पात्र है जो प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन करके ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन देव शरण बौद्ध ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक रामरतन फौजी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  मंडल प्रभारी बबलू गौतम, प्रिंस आजाद, राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, फौजदार प्रसाद,जगदेव प्रसाद, विवेक कुमार, अखंड कुमार सहित तमाम ग्राम वासी उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728