Header Ads

ad728
  • Breaking News

    समाजवादी नेता मारकंडेय यादव को पितृ शोक




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला सचिव मारकंडेय यादव के 85 वर्षीय पिता विश्वनाथ यादव का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से समाजवादियों में शोक है। स्वर्गीय विश्वनाथ यादव समाजवादी विचारधारा के व्यक्ति रहे। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनके अंतिम संस्कार में गौरी घाट झंगहा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव, पूर्व विधायक माधो पासवान, जिला अध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम, महासचिव रामनाथ यादव, पूर्व अध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष मुन्नी लाल यादव एडवोकेट, प्रदेश सचिव दयाशंकर निषाद, मनुरोजन यादव, सतीश तिवारी, पूर्व महासचिव अखिलेश यादव, दयानंद विद्रोही, श्याम मिलन यादव, धनंजय सिंह सैथवार, रंजीत पासवान, श्याम देव निषाद, संतोष यादव, धर्मराज यादव, डॉक्टर अमरीश मालवीय, बबलू अंसारी, शत्रुजीत त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पासवान, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, पूर्व अध्यक्ष विनोद जायसवाल, ईश्वर चंद्र जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष नरसिंह यादव, अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, दीपू जायसवाल, नौशाद अहमद, कन्हैया यादव, पूर्व प्रधान गणेश जायसवाल, डॉ रंजीत यादव, सोनू, अम्बरीश यादव, मंजू पासवान, विजय यादव, शिव प्रसाद चौरसिया, राकेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728