Header Ads

ad728
  • Breaking News

    कुहके करेजवा हमार माई बिन सुन लगे अंगना दुआर


    स्वर्गीय प्रभाकर धर दूबे लंठ के दूसरी पुण्यतिथि पर कवि सम्मेलन का आयोजन




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। झंगहा थाना के दोआबा क्षेत्र के ग्राम सभा सरार ब्रह्मपुर गोरखपुर में स्वर्गीय प्रभाकर धर दूबे लंठ गोरखपुरी की दूसरी पूण्यतिथि पर मन्न धर दूबे के आवास पर कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि गोष्ठी में क्षेत्र सहित जिले के अनेक कवियों ने भाग लिया। कवि गोष्ठी का शुभारम्भ जिला पंचायत वार्ड संख्या-59 की सदस्य सावित्री देवी पत्नी रामप्रीत यादव के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कवि गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से कवि सुभाष यादव द्वारा किया गया उन्होंने अपने कविता के माध्यम से कहा की वीणा वादिनी आई कष्ट मिटे बंधन टूटे स्वारथ लोभ मिटे सब टूटे रसमय होय आकाश धरा सब ऐइसन बीणा बजाई। कवि रामदवन यादव ने अपने कविता के माध्यम से कहा कि दिन भर टुन फुन करे न एको काम न जाने कैसे निवही इनके संगवा राम तमकुही राज्य के कवि अवध किशोर ने अपने कविता में कहा कि कुहके करेजवा हमार में बिन सुन लगे आंगना दुआर देवरिया से पधारे कवि गोष्ठी में कवि राम नगीना यादव ने कहा कि ले आईती उन हम हम स्वेटर देती बूंन हमार मन करेला की तुहई के देती धुन कभी गोष्ठी में अनेक कवियों ने अपने कविता के माध्यम से लोगों मन मुग्ध कर दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामनिवास यादव एवं अशोक घर दुबे पूर्व ग्राम प्रधान सरार ने किया। गोष्ठी का संचालन रामदन यादव रनानापार ने किया। कार्यक्रम के अंत में कवि गोष्ठी में आए सभी कवियों को मन्न धर दुबे द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मन्न धर दुबे ने आगंतुओं के प्रति आभार व्यक्त किया इस अवसर पर कवि वीरेंद्र कुमार तिवारी मधुर, रामकिशन मिश्रा, सुभाष यादव गोरखपुरी, अवध किशोर, अवधू तमकुही राज, त्रिपुरारी शर्मा गोरखपुरी सहित बहुत से कवियों ने भी अपनी प्रस्तुति की।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728