Header Ads

ad728
  • Breaking News

    दो मीटर चौड़े कच्चे चकरोड पर बनायी जा रही सात मीटर चौड़ी पक्की सड़क, ग्रामीणों ने रोकने की दी अर्जी


    गरीब किसानों को विभाग ने नहीं दिया मुआवजा




    ब्रह्मपुर गोरखपुर। बांसगांव संदेश। ब्रह्मपुर ब्लॉक के थाना झंगहा के ग्राम सभा रोहा निवासी करीब दर्जन भर किसानों ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर लोक निर्माण विभाग द्वारा रोहा में अवैध रुप से बनवाए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को रोकने की गुहार लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि नक्शे में पारित दो मीटर कच्चे चकरोड जो राजस्व अभिलेखों में भी दर्ज है, पर लोक निर्माण विभाग द्वारा वगैर किसानों को नोटिस अथवा मुआवजा तथा सहमति पत्र के सात मीटर चौड़ा पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जो अवैधानिक है। ऐसा निर्माण कार्य हो जाने से गरीब किसानों का काफी नुकसान होगा। गांव के पूर्व प्रधान अवधनारायण शुक्ला, राजनाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी शैलेश पाण्डेय, विशाल, महंथ पासवान सहित तमाम लोगों ने बताया कि रोहा के पड़ोसी गांव खैरखूंटा तक लोनिवि द्वारा पक्की सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिस रास्ते पर सड़क निर्माण कार्य हो रहा है। वह प्रस्तावित सड़क का स्थल ग्राम रोहा व डीहघाट की सटी सीमा है। रोहा सिवान में लगभग दो मीटर चौड़ा एक चकरोड राजस्व अभिलेखों में दर्ज है और मौके पर कायम भी हैं। आरोप है कि दो मीटर चौड़े चकरोड पर सात मीटर चौड़ा पक्की सड़क का निर्माण लोनिवि द्वारा कराया जा रहा है। जिससे कृषि योग्य जमीन का बड़ा हिस्सा सड़क में चला जा रहा है। लोगों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के संबंध में न तो किसानों को सूचना दिया गया, न सहमति पत्र बना तथा मुआवजा भी नहीं दिया गया। जिससे किसानों में काफी आक्रोश है। लोगों ने जन सुनवाई पर प्रार्थना पत्र देकर शिघ्र निर्माण कार्य रोकवाने की गुहार लगाया है।



    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728