Header Ads

ad728
  • Breaking News

    चोरी का खुलासा न होने से एसएसपी से लगाई गुहार

    गोरखपुरचोरी का खुलासा न होने पर एसएसपी से गुहार सहजनवा गोरखपुर बांसगांव सन्देश। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के मदरिया में 19 सितम्बर को कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे गये गहने और नकदी अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर चोरो की तलाश कर रही थी। लेकिन पुलिस से न्याय मिलने और पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मिल कर न्याय की गुहार लगाया है। मनोज कुमार पुत्र मुरारी लाल ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में मांग किया है कि 19 सितम्बर को मकान का ताला तोड़ कर कमरे के अंदर रखे आलमारी का लाकर तोड़कर उसमें गहने और सामान चोर चुरा ले गये थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर बैठी हुई है। लेकिन पुलिस से अभी तक न्याय नही मिल पाया है। पीड़ित ने चोरो के गिरफ्तारी की मांग किया है। इस बाबत थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि चोरो के बारे में जानकारी ली जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जायेगा।

    कोई टिप्पणी नहीं

    thanks for comment...

    Post Top Ad

    ad728
    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728
    ad728